खुलेआम लगा था जुआ का फड़
बिलासपुर । पचपेड़ी पुलिस ने खुलेआम जुआ खेलने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख 27 हजार 460 रुपए नगद एवं 52 ताशपत्ती जब्त की है।
किसानों के जेब में धान का पैसा आते ही गांव गांव में जुए की फड़ लग रही है। गांवों में न केवल खुलेआम जुआ खेला जा रहा है मस्तूरी क्षेत्र में बड़ा गिरोह जंगल और खार में जुए की फड़ लगा रहे है। जुए के इन फड़ों में किसान रोज लाखों का दांव लगा रहे है। 18/02/24 को पचपेडी पुलिस लोहरसी में खुलेआम जुआ खेलने की सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की एक टीम ग्राम लोहर्सि में स्कूल के पास दबिश दी। विजन पर जुआडियों का मेला लगा था। खुलेआम लोग जुआ खेल रहे थे और हजारों रुपए दांव पर लगा रहे थे। पचपेड़ी पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की और 10 जुआडियों को पकड़ लिया। पुलिस की टीम को देखकर कई जुआड़ी भाग गए। जिन जुआडिय़ों को पकड़ा गया उनसे 1 लाख 27 हजार 460 ? नगद व 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
आरोपियों के नाम यश कुमार राय/स्व. रूपनारायण राय 24 साल, किशोर कोशले / फन्नीराम कोशले 31 साल, दिले भैना / अलग राम भैना 42 साल, गणेश यादव / धनीराम यादव 23 साल, प्रभात यादव / नारायण यादव उम्र 24 साल, सुरित राम निषाद / चैतू राम निषाद 35 साल, रमेश साहू / नारायण साहू 22 साल, लक्ष्मीनारायण / चोलराम निषाद 35 साल, अशोक कोशले / जेठुराम कोशले 52 साल, दरशु भैना / बेद राम 55 साल सभी निवासी लोहरसी थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. ओमप्रकाश कुर्रे , प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह आरक्षक सुनील बंजारा, अश्वनी पटेल , दिनेश धृतलहरे का विशेष योगदान रहा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ