दोस्त ने ही की धोखे से हत्या, पुलिस ने खोला राज
उत्तर प्रदेश के औरैया में एरवाकटरा थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक हत्या की घटना का खुलासा कर दिया. यहां पुराने विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई थी. पिता की मौत का बदला लेने के लिए दो युवकों ने शराब पिलाकर वारदात को दिया अंजाम दिया था. CCTV फुटेज के आधार पर एरवाकटरा पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.
औरैया के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के समायन में 17 मई, शनिवार की सुबह 7:30 बजे थाना एरवाकटरा पर एक सूचना मिली कि ग्राम समायन नगरिया में एक खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो शव की शिनाख्त अनिल कुमार पुत्र खुशी लाल दोहरे के रूप में हुई. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत इकट्ठा किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के भाई राम दोहरे की दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था.
हत्या में इस्तेमाल चीजें की बरामद
एसपी अभिजीत आर शंकर ने घटना की जांच के लिए टीमें गठित कीं. CCTV कैमरे और इलेक्ट्रॉनिक सबूत के आधार पर एरवाकटरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्तों को कुदरकोट- एरवाकटरा मोड़ से गिरफ्तार किया. इसके साथ ही पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है. पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दो लकड़ी के डंडे भी खेत से बरामद किए.
पिता की मौत का बदला हत्या से
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि अभियुक्त सनोज ने पूछताछ में बताया कि कुछ साल पहले मृतक अनिल ने सनोज उर्फ सन्नू के पिता के साथ मारपीट की थी, जिससे उसके पिता बीमार हो गए थे, बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई थी, जिसकी रंजिश मानकर सनोज उर्फ सन्नू ने अपने साथी मंगल उर्फ रजनेश के साथ मिलकर मृतक को शराब पिलाकर डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं घटना में आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया.
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
Connaught Place में आज जल्दी बंद होंगे बाजार और रेस्टोरेंट, प्रशासन के आदेश से हलचल
पोस्टर नहीं, कला बनी आवाज़; जंतर-मंतर पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत