फ्रांस के राजदूत का चांदनी चौक में मोबाइल चोरी
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मोबाइल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मोबाइल चोरी का ताजा मामला भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी मथौ के साथ हुआ है। फ्रांस के राजदूत थिएरी मथौ ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है। चांदनी चौक मार्केट से भारत में फ्रांसीसी राजदूत थिएरी मथौ से मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है। थिएरी मथौ 20 अक्टूबर को अपनी पत्नी के साथ चांदनी चौक की मार्केट में घूमने आए थे, तभी उनकी जेब से किसी ने मोबाइल फोन चुरा लिया था। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया और टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपितों की पहचान की गई। पुलिस ने मुखबिरों की निशानदेही पर 20 से 25 साल की उम्र के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपित यमुना पार इलाके के रहने वाले हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है। बता दें कि इन दिनों दीवाली की खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग चांदनी चौक पहुंच रहे हैं। चोर इसी भीड़ का फायदा उठाकर लोगों के मोबाइल और पर्स पर हाथ साफ कर रहे हैं। उधर, मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ दंपती के घर से तीन मोबाइल चोरी करने के मामले में 48 घंटे के भीतर तीन नाबालिग आरोपितों को पकड़ा है और उनके कब्जे से चोरी के तीनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। बुजुर्ग दंपती गोल मार्केट इलाके में अकेले रहते थे, इसी का फायदा उठाकर आरोपितों ने मोबाइल फोन चुराए थे। नई दिल्ली जिले के उपायुक्त के अनुसार, 27 अक्टूबर को एलआइसी इंडिया के 70 वर्षीय सेवानिवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक रविशंकर और उनकी पत्नी चित्रा शेखर ने गोल मार्केट में अपने घर से तीन मोबाइल फोन चोरी होने से संबंधित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने अनजाने में अपना पिछला दरवाजा खुला छोड़ दिया था। सुबह करीब 4 बजे उठने पर पता चला कि उनके तीन मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही