15 लाख की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस ने 15 लाख रुपये से अधिक के जालसाजी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के गुरुग्राम स्थित पालम विहार निवासी 22 वर्षीय शुभम मिश्रा के रुपये में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से अपराध में इस्तेमाल एक मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि 19 जनवरी को करावल नगर निवासी राजेश पाल ने लगभग 15.20 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दी थी। उसे एक लड़की ने व्हाट्सएप चैट में यूट्यूब पर वीडियो लाइक करने पर रुपये देने का प्रलोभन दिया गया। उसे टेलीग्राम एप पर एक ग्रुप में जोड़ा गया और एक दिए गए आईडी पर 5 हजार रुपये जमा करने का काम सौंपा गया। इसके बाद अगले कार्य में उन्होंने पीड़ित से 32 हजार रुपये जमा करने को कहा।इसी तरह पीड़ित से कार्य पूरा करने के लिए कुल 15.20 लाख रुपये जमा करवाए। उन्हें एक बार में पूरी राशि का भुगतान करने का वादा किया गया, लेकिन जब पीड़ित ने आगे भुगतान करने में असमर्थता दिखाई, तो जालसाजों ने बातचीत बंद कर दी। इसके बाद पीड़ित को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखेबाजों ने धोखा किया है। पुलिस ने कार्रवाई कर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा