चार दिवसीय राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का हुआ समापन
मधुबनी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वाधान में वाटसन स्कूल में 25 से 28 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल रग्बी बालिका प्रतियोगिता का समापन समारोह का आयोजन शुक्रवार को हुआ। अंडर 19 आयु वर्ग में मगध प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को 20- 0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इससे पहले खेल में अंडर-19 बालिका वर्ग में पहले क्वार्टर फाइनल में तिरहुत प्रमंडल को वॉक ओवर मिला। दूसरे क्वार्टर फाइनल में पटना प्रमंडल ने सारण प्रमंडल को 60 -0 से, तीसरे क्वार्टर फाइनल में मगध प्रमंडल ने मुंगेर प्रमंडल को 19-0 से तथा चौथे क्वार्टर फाइनल में भागलपुर प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 10 -0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। पहले सेमीफाइनल ने तिरहुत प्रमंडल ने भागलपुर प्रमंडल को 10- 0 से तथा मगध प्रमंडल ने पटना प्रमंडल को 10-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाया। इसी तरह अंडर 17 आयु वर्ग में पहले क्वार्टर फाइनल में पटना प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 44-0, मगध प्रमंडल ने मुंगेर प्रमंडल को 23-0, तिरहुत प्रमंडल को वाकओवर मिला। सारण प्रमंडल ने कोसी प्रमंडल को 10-0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। इसी आयु वर्ग में पहले सेमीफाइनल में पटना प्रमंडल ने सारण प्रमंडल को 36 -0 और मगध प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को 22-0 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। अंडर 14 आयु वर्ग में पहले क्वार्टर फाइनल में पटना ने मुंगेर को 15- 0 से मगध प्रमंडल ने सारण प्रमंडल को 20- 0 से, तिरहुत प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 10- 0 से और भागलपुर प्रमंडल ने कोसी प्रमंडल को 15- 5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी आयु वर्ग में पहले सेमीफाइनल में मगध प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को 15- 0 से तथा पटना प्रमंडल में भागलपुर प्रमंडल को 15- 0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मैच में पटना प्रमंडल ने मगध प्रमंडल को 10- 0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। तिरहुत प्रमंडल ने भागलपुर प्रमंडल को 5- 0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया । अंडर 17 आयु वर्ग में फाइनल में पटना प्रमंडल ने मगध प्रमंडल को 17- 0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। तिरहुत प्रमंडल ने सारण प्रमंडल को 55- 0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 आयु वर्ग में मगध प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को 20- 0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। पटना प्रमंडल ने भागलपुर प्रमंडल को 22-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समरोह में मधुबनी के विधायक माधव आनंद, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन एवं जिला कला एवं संस्कृति सह खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार के द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र, मेडल ट्रॉफी दिया गया। चयनित बच्चे दिसंबर में उड़ीसा और जनवरी के प्रथम सप्ताह में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला खेल पदाधिकारी ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से आए 40 तकनीकी पदाधिकारी, टीम प्रभारी, शिक्षकों, मेडिकल टीम, पुलिस प्रशासन, नगर निगम को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर खेल शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर, राकेश कुमार गुड्डू, वशी अख्तर, कैलाश कुमार, सर्वेश मिश्रा, सचेन्द् कुमार सर्वेश कुमार, आरती कुमारी, पूजा ठाकुर एवं खेल कार्यालय के कर्मी अभिषेक कुमार, राकेश रोशन, हरेराम सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण