पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने दिया पार्टी से इस्तीफा
लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में पहला वोट पड़ने से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने पत्र लिखकर पार्टी आलाकमान को अपने इस्तीफे की वजह बताई है। इससे पहले शनिवार देर रात अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने इस्तीफे में आप से गठबंधन और कन्हैया कुमार और उदित राज को प्रत्याशी बनाए जाने पर नाराजगी जताई थी।
पत्र में बताई इस्तीफे की वजह
उन्होंने इस्तीफे में लिखा, "आम आदमी पार्टी (आप) के साथ कांग्रेस पार्टी का गठबंधन बेहद अपमानजनक है, क्योंकि आम आदमी पार्टी पिछले 7 वर्षों में कई घोटालों से जुड़ी रही है। आप के शीर्ष तीन नेता- अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में हैं। आम आदमी पार्टी पर दिल्ली शराब घोटाले और दिल्ली जल बोर्ड घोटाले जैसे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।
दिल्ली में 25 मई को होगा मतदान
उल्लेखनीय है दिल्ली में इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का असंतोष खुलकर सामने आ रहा है। इस गठबंधन के तहत आप को चार और कांग्रेस के हिस्से में तीन सीटें आई हैं। दिल्ली की सभी सीटों पर 25 मई को मतदान होगा जबकि नतीजे 4 जून को आएंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप