युवा कांग्रेस में प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए कमेटी का गठन
जयपुर। राजस्थान युवा कांग्रेस में प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए अब एक समिति का गठन किया गया है यह समिति प्रदेश पदाधिकारियों के पद के लिए आए आवेदनों की छानबीन करेगी और अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी. बता दें कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद युवा कांग्रेस में बड़े पैमाने पर निष्क्रिय कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों की छंटनी की गई है अब नए सिरे से प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारियों की नियुक्ति की कवायद चल रही है। इसी कवायद के चलते अब युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने एक कमेटी का गठन किया गया है। इससे पहले प्रदेश पदाधिकारी के पद के लिए आवेदन मांगे गए थे जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दावेदारी जताई है. राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने प्रदेश पदाधिकारियों के चयन के लिए एक समिति के गठन का आदेश जारी किया है. इस समिति का प्रभार युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह प्रभारी अरुणा महाजन को दिया गया है। अरबाब खान, अशोक कुलरिया, सीपी मीणा, आशीष बैरवा और चंद्रकला नागौरी को इस समिति में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि यह कमेटी पिछले दिनों आए आवेदनों की छंटनी करेगी और उसके बाद अपनी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौंपेगी. जिन कार्यकर्ताओं ने प्रदेश पदाधिकारी के पदों के लिए आवेदन किया है. उनके कामकाज की जांच भी यह कमेटी करेगी. उन्होंने संगठन की गतिविधियों में क्या भूमिका निभाई. इसकी भी यह कमेटी पड़ताल करेगी और उसके आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी. इसके बाद मेरिट के आधार पर प्रदेश पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा