रामनगरी में आज से ध्वजारोहण महोत्सव का आगाज़, कलश यात्रा से होगी शुरुआत
अयोध्या: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी आज से एक और भव्य, आध्यात्मिक और गौरवशाली उत्सव की साक्षी बनने जा रही है। कलश यात्रा के साथ बृहस्पतिवार से ध्वजारोहण महोत्सव का शंखनाद होगा। ध्वजारोहण के अनुष्ठान का शुभारंभ 21 से होगा। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के 191 फीट ऊंचे शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में अयोध्या ध्वजारोहण समारोह के लिए सज कर तैयार हो रही है। समारोह का शुभारंभ मार्गशीर्ष अमावस्या के पावन अवसर पर 20 नवंबर को कलश यात्रा से होगा। इसका समापन 25 नवंबर को विवाह पंचमी के शुभ मुहूर्त में होगा।
धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल में डूबी अयोध्या को आकर्षक रोशनी, फूलों और भव्य रंगोलियों से सजाया जा रहा है। हर ओर भक्तों की भीड़ और जयकारों का माहौल है। सुबह-शाम राम धुन और मंत्रोच्चार की गूंज से वातावरण पावन हो उठा है।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को बताया कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और एकता का भव्य प्रतीक बनने जा रहा है। देशभर के प्रमुख संतों, विद्वानों, राजनेताओं, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं को इसमें आमंत्रित किया गया है।
23 से 25 नवंबर तक विशेष कार्यक्रमों की शृंखला चलेगी। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोक नृत्य, संगीतमय आयोजन, छह छोटे मंदिरों और सप्त मंदिरों की विशेष पूजा होगी। कलश यात्रा में 551 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। 151 वैदिक छात्र ध्वज लेकर आगे-आगे चलेंगे।
जिलाधिकारी के अनुसार अयोध्या में सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन सर्विलांस, ट्रैफिक कंट्रोल और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम तैनात है।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला