बिहार के कैमूर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की हुई मौत
कैमूर में हो रही कई दिन से बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। यह मौतें भगवानपुर थाने में एक, रामपुर में एक, नुआंव में दो, रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक लोग की मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार, नुआंव में दो, रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हुई है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैतपुरा खुर्द गांव में खेत में काम कर रहे एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक जैतपुरा गांव निवासी रामकवल बिंद का पुत्र रामनिवास बिंद बताया जाता है। बेलाव थाना क्षेत्र के सोनाव गांव के बाघार में ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक सोनाव गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र आशीष कुमार ने बताया है कि रामगढ़ प्रखंड के सिझुआ गांव में ठनका गिरने से सीता मुनि की मौत हो गई। जबकि अन्य दो महिलाएं घायल हो गईं।
बताया जाता है कि बधार स्थित यह महिला गांव खेतीबाड़ी में कार्य करने के लिए गई हुई थी। तभी बिजली गिरने से मौत हुई। भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैतपुरा खुर्द गांव में खेत में काम कर रहे एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक जैतपुरा गांव निवासी रामकवल बिंद का पुत्र रामनिवास बिंद बताया जाता है। बेलाव थाना क्षेत्र के सोनाव गांव के बाघा में ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा नुआंव प्रखंड के गोरेयाडी बधार में ठनका गिरने से सातों एवंती गांव के सुग्रीव पाल की मौत हो गई।
नुआंव थाना क्षेत्र के हरियरपुर डेरा गांव के शिव जी बिन्द आकाशीय बिजली के प्रकोप में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। शिव जी बिन्द खेत में कार्य कर रहे थे। तब भी यह घटना हुई। घटना के बाद सभी के घरों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों में रो-रोकर बुरा हाल है। सभी मृतकों के शव को पुलिस ने सदर अस्पताल भभूआ में भेज दिया है।
कैमूर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कैमूर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की हुई मौत, सभी का शव अपने कब्जे में लेकर भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा