ग्रामीण इलाके में छोटा विमान क्रेश होने से पांच की मौत
साओ पाउलो। दक्षिण-पूर्वी ब्राजील में मिनस गेरैस राज्य के ग्रामीण इलाके इतापेवा में एक छोटा विमान क्रेश होने से पांच लोगों की मौत के समाचार मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार यहां रविवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राज्य के अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी है। विभाग की प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि विमान में दो अन्य लोग भी सवार थे, लेकिन उनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जमीन पर गिरने से पहले विमान में हवा में ही भारी विस्फोट हो गया था। यहां के निवासियों के अनुसार दुर्घटना स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 10:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि उस समय उस क्षेत्र में तेज बारिश और हवा के साथ तूफान का प्रकोप बरकरार था।
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)