नाबालिग लड़की के साथ पांच लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर जिले के कहलगाव इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ पांच लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। दरिदों ने लड़की के प्रेमी के सामने ही इस वारदात ही इस वारदात को अंजाम दिया। घटना बीते मंगलवार रात की है। इधर, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार है। गिरफ्तार सभी आरोपी पूरब टोला के रहने वाले हैं। वहीं पीड़ित का इलाज चल रहा है। उसके परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
प्रेमी को बांधकर लड़की के साथ किया गैंगरेप
बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की (17) इंटरमीडियट की छात्रा है। वह अपने प्रेमी (दरभंगा निवासी) के साथ भागलपुर से किसी ट्रेन से उतरकर रात करीब आठ बजे कहलगांव नगर के वार्ड नंबर 14 स्थित अपना डेरा (किराया का मकान) जा रही थी। इसी बीच प्लेटफार्म नंबर 2 के पीछे स्थित रास्ते में ही पांच लड़कों ने लड़की के प्रेमी को पकड़ लिया। सभी लडको ने पास के एक झाड़ी में ले जाकर लड़की के साथ बारी -बारी से दुष्कर्म किया।
पुलिस ने पांच में से चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस बीच प्रेमी किसी तरह चंगुल से छूट कर इस घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी गुडु को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया किया। और उसकी निशानदेही पर तीन आरोपी विक्की, चुन्नु एव सनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि एक लड़का अधेरा का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ। चारों आरोपित वार्ड नंबर 14 के निवासी है। सभी फल बेचना का काम करते हैं। इधर, महिला पुलिस अभिरक्षा में पीड़ित लड़की का बुधवार को अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। पुलिस ने बताया कि एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की हैं। स्थल से कुछ कपड़े व अन्य चीजों को एकत्र किया गया है। सभी आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मजदूर की दर्दनाक मौत
हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ ‘वाल्मीकि रामायण’ का भव्य पोस्टर
हनुमान जयंती पर ‘वाराणसी’ के मेकर्स का खास ट्वीट
Nitish Kumar को CM पद छोड़ने के बाद भी Z प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
“हमके रील बनावे से न रोकबा” वचन के साथ हुई अनोखी शादी
Maharashtra में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप टक्कर में 6 की मौत, 7 गंभीर
फोटोशूट के लिए गुलाबी रंगा गया हाथी बना मौत का शिकार, रूसी इन्फ्लुएंसर पर गिरेगी गाज
राम जन्मभूमि के हनुमान मंदिर में आज लहराएगी धर्म ध्वजा, विशेष अतिथि होंगे शामिल