सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर पहली बैठक14 जनवरी को बुलाई
भोपाल । वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारी में प्रदेश सरकार अभी से जुट गई है। इसकी कार्य योजना बनाने के लिए पहली बैठक 14 जनवरी को होगी। इसमें उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, खंडवा, खरगोन, देवास, रतलाम और आगर मालवा के संभागायुक्त, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे। सभी को निर्माण से लेकर अन्य कार्यों के प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर उज्जैन के संभागायुक्त को भेजना होगा, जिसका प्रस्तुतीकरण बैठक में होगा। इसके बाद प्रारंभिक कार्य योजना तैयार की जाएगी। अपर मुख्य सचिव गृह और उज्जैन संभाग के प्रभारी डा. राजेश राजोरा ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर पहली बैठक बुलाई है।
इसमें मंदिरों एवं स्मारकों का नवीनीकरण एवं विकास, मेला क्षेत्र विकास, सड़कें और पुल का निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, नदी एवं जल निकायों का विकास, पीने के पानी की व्यवस्था, स्वच्छता संबंधी कार्य, बिजली आपूर्ति के लिए लाइनें और पावर स्टेशन, उत्कृष्टता केंद्र, रेलवे स्टेशन क्षेत्र विकास, हवाई पट्टी विकास, स्वास्थ्य बुनियादी विकास, पर्यटन स्थलों का विकास, सरकारी कार्यालय एवं आवास की स्थिति, उद्यान एवं सौन्दर्यीकरण कानून एवं व्यवस्था के लिए पुलिस संबंधी अधोसंरचना का विकास, फायर स्टेशन सहित आपदा से निपटने की तैयारी, दूरसंचार अवसंरचना उन्नयन, अखाड़ा परिसर के विकास के लिए सहायता सहित अन्य कार्यों को लेकर प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। उज्जैन और इंदौर के अधिकारियों को छोड़कर बाकी सभी जिलों के अधिकारी वर्चुअली बैठक में जुड़ेंगे।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला