लगी आग तीन मंजिला मकान में
पूर्वी दिल्ली। रविवार सुबह प्लास्टिक के कूलर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग दुकान के ऊपर तीन मंजिला मकान में फैल गई। मकान में रहने वाले एक ही परिवार के 11 लोग फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियों मौके पर पहुंची। दमकल ने मकान में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में पिता-पुत्र झुलस गए और बाकी सदस्यों को धुएं के कारण परेशानी हो गई। सभी को एंबुलेंस से जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से अलाउद्दीन और इनके बेटे सलाउद्दीन को जीटीबी रेफर कर दिया। बाकी लोगों को छुट्टी दे दी। आशंका जता रही है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। जाफराबाद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फंस गए थे परिवार के 11 लोग
दमकल के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया रविवार सुबह 5:53 बजे जाफराबाद रोड नंबर-66 स्थित तीन मंजिला मकान में आग लगने और परिवार के सदस्य मकान में फंसे होने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो देखा आग कूलर की दुकान में लगी थी, प्लास्टिक के कूलर होने के कारण आग विकराल हो गई और पूरे मकान में फैल गई।
एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। अलाउद्दीन उनके बेटे सलाउद्दीन, बहू खुशनुमा, पोती फायजा व आफिया पोता सऊद, दूसरे बेटे नईमुद्दीन, उसकी बहू बिलकिस, दो बेटी हिना और नगमा और तीसरे बेटे मोइनुद्दीन को मकान से निकाला।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा