चंबल नहर में रिसाव से खेतों में भरा पानी
कोटा । दीगोद इलाके में चंबल की नहर में पानी का फ्लो ज्यादा होने से रिसाव हो गया है। इससे पानी आस-पास के खेतों में भर गया। ग्रामीणों ने चंबल कमांड एरिया के अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। नहर में पानी का फ्लो कम करवाकर करीब तीन घंटे बाद रिसाव को ठीक किया। घटना देवपुरा पुलिया की है। वर्तमान में नहर में एमपी के हिस्से का पानी छोड़ा जा रहा है। एईएन सोनू शर्मा ने बताया कि सुबह सात बजे के करीब नहर से रिसाव होने की सूचना मिली थी। नहर के एस्केप से रिसाव हुआ था। पानी का फ्लो कम करवाकर रिसाव को बंद करवा दिया गया है। स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि सुबह छह बजे करीब मॉर्निग वॉक के दौरान घूमता हुआ खेत की तरफ आया तो पुलिया के पास पानी भरा था। नहर से पानी के रिसाव के कारण 10-15 बीघा में खेत में पानी पहुंच चुका था। खेतों में गेंहू की बोनी की तैयारी थी, लेकिन अब पानी सूखने के बाद बोनी होगी। अधिकारियों को फोन करके जानकारी दी, जिसके बाद एसडीएम व सीएडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। साढ़े 10 बजे करीब रिसाव को रोका गया।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज