फॉर्महाउस के मालिकों को सतबरी छतरपुर का दौरा करने के बाद सौरभ भारद्वाज का आरोप
नई दिल्ली । दिल्ली के सतबरी छतरपर एरिया में दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा 1100 पेड़ों की कटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मसले को लेकर मंगलवार को दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज सतबरी छतरपुर एरिया का दौरा किया। मौके का मुआयना करने के बाद सौरभ भारद्वाज ने संबंतिध एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले यहां पूरा जंगल हुआ करता था। अगर इस इलाके में सड़क चौड़ी करनी थी तो अधिकारी फॉर्महाउस तो तोड़ देते। सरकारी एजेंसियों द्वारा अमीरों के फार्म हाउस को एक्वायर भी किया जा सकता था। ऐसा करने के बदले उन्होंने 1100 पेड़ काट दिए। सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि एलजी विनय सक्सेना साहब यहां कई बार आए हैं। वह यहां क्यों आए? उन्हें पेड़ कटवाने से पहले सुप्रीम कोर्ट की परमिशन लेनी चाहिए थी? सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इसकी इजाजत देने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद पेड़ काट दिए गए। उन्होंने कहा कि ऐसा कर फार्महाउस और उनके मालिकों को करोड़ों रूपयों का फायदा पहुंचाया गया। उनके फार्म हाउस की कीमत डबल हो गई। यहां सड़क बनाने के जमीन नहीं थ्ज्ञी नरेला और नजफगढ़ में बहुत जमीन है। सड़क वहां बना लेते।
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल