यमुनानगर में डल्लेवाल के समर्थन में किसानों ने शुरू की भूख हड़ताल
अंबाला में खनौरी बॉर्डर पर एमएसपी गारंटी कानून की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में आज यमुनानगर में किसान भी आ गए। डल्लेवाल के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) संगठन से जुड़े किसानों ने आज लघु सचिवालय के सामने टैंट लगा दिया। किसान आज केवल एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे। भूख हड़ताल पर बैठने वाले 11 किसानों को फूलों के हार पहनाए गए। इसके बाद किसानों ने सरकार के खिलाफ व डल्लेवाल के समर्थन में नारेबाजी की।
सांकेतिक भूख हड़ताल करने वालों में भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना के अलावा किसान ईश्वर सिंह, पप्पल, रीटा चहल, कृष्ण पाल सुढल, सतीश कुमार, रविंद्र, राजेश खंडवा, चंद्रपाल, महिंद्र सिंह चाहड़ो, रुपिंद्र बैठे हैं। किसान सुबह ही लघु सचिवालय के सामने अनाज मंडी गेट पर पहुंच गए और भूख हड़ताल शुरू कर दी। भूख हड़ताल व धरने के बाद किसान शाम चार बजे एमएसपी गारंटी कानून को लेकर लघु सचिवालय में जाएंगे। जहां पर डीसी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने बताया कि 10 माह से ज्यादा हो गए हैं, किसान एमएसपी की मांग को लेकर अंबाला में खनौरी बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। पंजाब का किसान अकेला नहीं हैं। पूरे हरियाणा के किसान भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है। सरकार किसानों की मांगे मानने के बजाय उन पर लाठियां व गोलियां चला रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी ठंड में किसानों पर पानी की बौछार की जा रही है। ऐसा करके किसानों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 24 दिन से आमरण अनशन पर अड़े हुए हैं। इसलिए जिले के किसानों ने भी उनके समर्थन में एक दिन की भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। यह भूख हड़ताल शांतिपूर्ण तरीके से होगी।
अंबाला सिटी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में उपायुक्त कार्यालय पर एक दिन का उपवास रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में यूनियन के 11 नेता उपवास पर बैठे। जिला प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि सरकार ने शंभू सीमा को बंद किया हुआ है। लोगों को एक से दूसरे राज्य में भी नहीं जाने दिया जा रहा है।
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अनशन का 25वां दिन हो गया है, उन्हीं के समर्थन में यूनियन की ओर से देश के कई राज्यों में एक दिन का उपवास रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इसके उपरांत उपायुक्त को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई