24 घंटे बिजली व पेयजल की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान
हरियाणा। सिरसा के चोपटा खंड के गांव जमाल की ढाणी ज्ञानदीप में बिजली-पानी की समस्या हल करवाने की मांग को मंगलवार को 20 दिन भी धरना जारी है। बीते दिन 50 डिग्री तापमान का असर धरने पर बैठे बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर देखने को मिला। मंगलवार को धरनास्थल पर बनवारी सहारण ओर चांदी राम दोनों बुजुर्ग बेहोश हो गए। वहीं मदन कुमार को ब्लड प्रेशर की दिक्कत आई। गनीमत रही कि धरनास्थल पर एम्बुलेंस मौजूद थी तो तुरंत तीनों को जमाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां तीनों का उपचार किया जा रहा है। गौरतलब कि 110 ढाणियों के निवासी 24 घंटे बिजली की मांग और पेयजल की समस्या हल करने को लेकर धरना दे रहे हैं।
धरने पर बैठे जयवीर श्योराण ने बताया कि 50 डिग्री तापमान में धरने पर बैठे बुजुर्गो को ब्लड प्रेशर, चक्कर आना, लू लगने जैसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कमेटी सदस्यों हरिसिंह, ओमप्रकाश, राजेंद्र सिंह का कहना कि गांव जमाल के वार्ड नंबर 19 और 20 में करीब 110 ढाणियां बनी हुई है। जिसमें बिजली मात्र 8 घंटे मिल रही है। इसके अलावा पीने के पानी की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। सभी की मांग है कि ढाणियों में बिजली आपूर्ति 24 घंटे की जाए और पीने का पानी पर्याप्त दिया जाए।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान