गाजियाबाद में फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार: इंस्टाग्राम पर वर्दी में फोटो डाल कर करता था ठगी
नई दिल्ली/गाजियाबाद: पुलिस की वर्दी पहन कर इंस्टाग्राम पर फोटो डालने और लोगों के साथ ठगी करने वाले आरोपी को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी अपने क्षेत्र और सोशल मीडिया पर खुद को पुलिस वाला बताता था और लोगों को डराया-धमकाया करता था. आरोपी ने पुलिस के फर्जी आईडी कार्ड भी बनवा रखे थे. कई महीनों तक फर्जी पुलिस वाला बनाकर आरोपी ने ठगी की. मामला गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र का है.
दरअसल, दिल्ली की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी की संदीप कुमार नामक व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उससे शादी की. सच्चाई पता लगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की. आसपास के लोग भी पति को पुलिस वाला समझते हैं. इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सर्विलांस-लोकल इनपुट की मदद से संदीप कुमार को गिरफ्तार किया.
आरोपी पुलिस की वर्दी में फोटो खिंचवाकर इंस्टाग्राम पर डालता था और महिलाओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था. उसने कई बार महिलाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर ठगी भी की थी. महिलाओं से ठगी करने के मामले में नोएडा की थाना सेक्टर 49 पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था. वह दो दिन पहले जेल से छूटकर बाहर आया था. जब सच्चाई के बारे में पता चला तो वह अपनी पत्नी को छोड़कर भाग गया.
थाना नंदग्राम पुलिस ने संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है. संदीप कुमार मूल रूप से मेरठ के दरौला थाना क्षेत्र के बहादुरगढ़ का निवासी है. गाजियाबाद स्टेट हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास से संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है. संदीप कुमार के कब्जे से पुलिस ने पुलिस की वर्दी, पुलिस आईडी कार्ड और दो पुलिस नेम प्लेट बरामद की है जिन पर फर्जी पीएनओ नंबर भी अंकित है. अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. - पूनम मिश्रा, एसीपी नंदग्राम
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP