नकली होलोग्राम और शराब ढक्कन बरामद, रायपुर में आबकारी विभाग का छापा
रायपुर । रायपुर में नकली होलोग्राम और ढक्कन लगाकर शराब बेचने का गोरखधंधा अभी भी जारी है। आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए आमानाका थाना क्षेत्र स्थित तेंदुआ गांव के बीएच ढाबा और बीरगांव के लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में संचालित श्री गणेश प्रिंटर्स पर छापा मारा।
तेंदुआ स्थित बीएच ढाबा का संचालक नकली सुरक्षा होलोग्राम और नकली ढक्कन लगाकर शराब बेचता था। ढाबे से बड़ी मात्रा में नकली ढक्कन, विभिन्न डिस्टलरी के नकली स्टीकर और नकली होलोग्राम सीट बरामद की गईं।
वहीं, बीरगांव स्थित लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में श्री गणेश प्रिंटर्स नामक दुकान में नकली सुरक्षा होलोग्राम और स्टीकर बनाए जा रहे थे। छापे के दौरान वहां से देशी प्लेन मदिरा में लगने वाले नकली होलोग्राम की 371 शीट, होलोग्राम बनाने में प्रयुक्त पेन ड्राइव और प्रिंटिंग प्रेस संचालक गणेश चौरसिया का मोबाइल जब्त किया गया।
जांच में यह भी सामने आया है कि नकली होलोग्राम और ढक्कनों को अन्य जिलों में भी भेजा जा रहा था। आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और विभाग को इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश है।
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव