आबकारी टीम ने अवैध शराब समेत दो युवकों को किया गिरफ्तार
अमरोहा। जिले में नकली शराब व क्यूआर कोड का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आबकारी विभाग ने एक दुकान पर बेची जा रही अवैध शराब समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 68 पौव्वे बरामद हुए हैं तथा पौव्वों पर नकली क्यूआर कोड भी मिला है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है।आरोपितों ने अपना नाम जितेंद्र निवासी मुहल्ला सलावाली तथा अमन निवासी नूरपुर जनपद बिजनौर बताया। जब दुकान की तलाशी ली गई तो वहां देसी शराब के 68 पौव्वे बरामद हुए। बरामद सभी पौव्वों पर उत्तर प्रदेश में बिक्री हेतु अनुमन्य लिखा है। इसके अलावा बरामद पौव्वों में 14 पर लगा क्यूआर कोड नकली मिला है।पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि वह नकली शराब खुद तैयार करते हैं तथा पौव्वे कबाड़ी से खरीद कर उसमें भरकर बेचने का काम करते हैं। बताया कि क्यूआर कोड वह खुद ही तैयार करते हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर जितेंद्र और अमन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है।जिले में नकली शराब का कारोबार तेजी पकड़ रहा है। उस पर नकली क्यूआर कोड भी प्रयोग किए जा रहे हैं। पंद्रह दिन के भीतर दो स्थान पर अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है तथा दोनों स्थान पर नकली क्यूआर कोड भी मिले हैं। हालांकि नकली क्यूआर कोड के बारे में आबकारी विभाग का तर्क है कि यह यहीं पर फोटो कापी कराई जा रही है। परंतु असली सिंडिकेट दिल्ली में बताया जा रहा है।
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा