इंग्लैंड का वेस्टइंडीज पर क्लीन स्वीप
नई दिल्ली। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20I मैच में 37 रन से मात दी। इस मैच में मिली जीत के साथ ही इंग्लैंड ने T20I सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया। हैरी ब्रूक की कप्तानी में यह इंग्लैंड की लगातार दूसरी 3-0 से सीरीज जीत रही, जो T20I में 2021 के बाद उनकी पहली क्लीन स्वीप है।
इंग्लैंड की वेस्टइंडीज पर शाही जीत
दरअसल, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20I सीरीज के आखिरी मैच में विंडीज टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 248 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो उनका T20I में दूसरा सबसे बड़ा और घर में सबसे बड़ा स्कोर रहा।
बेन डकेट (84 रन) और जेमी स्मिथ (60 रन) ने पहले 9 ओवर में ही 120 रन की साझेदारी कर मजबूत नींव रखी। इसके बाद जैकब बेथेल (36*) की पारी ने इंग्लैंड को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने रिकॉर्ड चेज का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। वेस्टइंडीज के पूर्व T20I कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 45 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 छक्के शामिल थे।
टीम की तरफ से कोई इसके अलावा ज्यादा रन नहीं बना सका। इस तरह वेस्टइंडीज 8 विकेट पर 211 रन ही बना सकी और ये मैच इंग्लैंड ने 37 रन से जीत लिया। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में 19-18 की बढ़त भी हासिल की।
बेन डकेट का तूफानी अर्धशतक
इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। उन्होंने 20 गेंदों में अपना तीसरा टी20आई अर्धशतक लगाया, जो किसी इंग्लिश खिलाड़ी द्वारा चौथा सबसे तेज अर्धशतक रहा। उनके अलावा जेमी स्मिथ ने 26 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली।
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार