दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने किया प्लेइंग-11 का एलान
इंग्लैंड टीम ने भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। हैदराबाद टेस्ट में इंग्लिश टीम ने टीम इंडिया को 28 रन से मात दी और जीत हासिल की। अब दोनों टीमें 2 फरवरी से दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेलने वाली है, जिससे एक दिन पहले इंग्लैंड टीम ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है।
दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में दो बदलाव हुए हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की वापसी हुई हैं, जबकि युवा स्पिनर शोएब बशीर को डेब्यू करने का मौका मिला है। शोएब को भारत का वीजा मिलने में देरी के कारण पहले टेस्ट से बाहर होना पड़ा था।
दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड की प्लेइंग-11 का एलान
दरअसल, भारतीय टीम (IND vs ENG) के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड टीम ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। विशाखापट्टनम में 2 फरवरी से 6 फरवरी के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है, जिससे एक दिन पहले ही इंग्लिश टीम ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान किया। इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में जेम्स एंडरसन की वापसी हुई है, जबकि युवा स्पिनर शोएब बशीर को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला।
दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए, जिसमें शोएब बशीर को जैक लीच (जो अपनी घुटने की इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं) की जगह मौका मिला, जबकि मार्क वुड की जगह जेम्स एंडरसन की वापसी हुई है।
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रिहान अहमद, टॉम हार्टली, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान