12 मुख्य सडकों से 31 अक्टूबर तक हटायें जाएंगे अतिक्रमण
जयपुर। माननीय स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा महोदय के मार्गदर्षन में जेडीए सचिव निषांत जैन की अध्यक्षता में जेडीए के मंथन सभागार में जविप्रा के समस्त प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। उन्होंने प्रवर्तन शाखा के अधिकारियों को जेडीए क्षेत्राधिकार में संचालित कोचिंग इंस्टीट्यूट के संबंध में जेडीए से संबंधित बिंदुओं की जांच करने के निर्देष दिये।
उन्होंने अभियांत्रिकी शाखा के अधिकारियों को 12 मुख्य सडकों पर अवरोधों/अतिक्रमणों के कारण सडक निर्माण नहीं हो पा रहा है, ऐसे अवरोधों/अतिक्रमणों को 31 अक्टूबर, 2024 तक हटवाने के निर्देष दिये। जेडीए सचिव ने वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा में भूमि आवंटन के प्रकरणों को 15 नवम्बर, 2024 तक पूर्ण करने के निर्देष दिये। जेडीए सचिव द्वारा आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जेडीए के नागरिक सेवा केंद्र की समस्त ऑनलाईन सेवाओं की पेडेंसी शून्य करने के निर्देष दिये। उन्होंने डीटीएस/सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणो को गुणात्मक रूप से 30 दिवस में लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्ताकरण करने के निर्देष दिये।
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट - 2024 हेतु आवष्यक सुधारीकरण/सौंदर्यीकरण कार्यो को शीघ्र पूर्ण करवाने हेतु जोनवार समीक्षा करते हुए कर्व स्टोन की मरम्मत करवाने, मीडियन में पेड लगवाने, रोड पेच वर्क एवं साफ-सफाई करवाने, विभिन्न आवष्यक स्थानों पर लाईटिंग, फुटपाथ-मीडियन मरम्तीकरण/सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई करवाना, पेड लगवाने/गू्रमिंग, विद्युतीकरण कार्य, जैसे इत्यादि कार्य करवाने के निर्देष दिये।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही