दिल्ली में टिल्लू गैंग के दो बदमाशों का एनकाउंटर
दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी में स्पेशल सेल ने दो बदमाश को हाफ एनकाउंटर किया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपी मुंडका में अमित नाम के युवक की हत्या में शामिल रहे हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मुंडका में इन बदमाशों ने गैंगवॉर में अमित लाकड़ा की हत्या की थी। मृतक अमित लाकड़ा (26) को उसकी हत्या से पहले डकैती के एक मामले में जमानत मिली थी और उसे 9 नवंबर की रात मुंडका के भीड़ भरे बाजार में गोली मार दी गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमित लाकड़ा गोगी गैंग का सदस्य था और उसके विरोधी टिल्लू गैंग के सदस्यों ने उसे निशाना बनाया।
डकैत अश्वनी को गिरफ्तार, 9 मामले दर्ज
इससे पहले पुलिस ने कहा कि गुरुवार शाम उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अश्वनी पर डकैती, स्नैचिंग और हथियार रखने के नौ मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, 3 दिसंबर को अश्वनी और उसके सहयोगी आरिफ ने कथित तौर पर गोकल पुरी में टीएसआर स्टैंड के पास एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीन लिया। आरिफ को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अश्वनी भागने में सफल रहा।
हाफ एनकाउंटर में पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने कहा कि आरिफ की गिरफ्तारी के बाद, एक अन्य सहयोगी खान मोहम्मद को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया। अश्वनी के ठिकाने के बारे में एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसके पैर में गोली मार दी। उसके पास से एक देशी पिस्तौल और एक लोडेड कारतूस बरामद किया गया।
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान