दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ दो शातिर गिरफ्तार
नई दिल्ली । दिल्ली में आपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच गुरुवार सुबह के समय भी ख्याला इलाके में मुठभेड़ होने की सूचना है। यह घटना ख्याला इलाके के नाला रोड पर सुबह आठ बजकर 30 मिनट की है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना में एनकाउंटर के दौरान दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर के दौरान बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वो फरार होने में कमायाब नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं। डीसीपी के मुताबिक दोनों बदमाश पश्चिमी जिले में लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे थे। दोनों घायल की पहचान विकास और रमेश के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश सुबह के समय इलाके में बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे। दोनों क्रिमिनल्स आपराधिक घटना को अंजाम दे पाते, उससे पहले पुलिस ने उन्हें एनकाउंटर के दौरान दबोच लिया। दिल्ली पुलिस अधिकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब पंजाबी बाग इलाके में स्पेशल स्टाफ की टीम ने संदिग्ध बाइक देखी। बाइक पर युवक सवार थे। पुलिस ने बाइक पर सवार को रुकने के लिए कहा, लेकिन उनके नहीं रुकने पर ड्यूटी पर तैनात टीम ने उनका पीछा किया। ख्याला के नाला रोड पर पुलिस कर्मचारियों ने संदिग्ध बाइक को ओवरटेक किया और रुकने को कहा। जब बाइक सवार नहीं रुके तो पुलिस टीम ने उन्हें बाइक से टक्कर मार दी।
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी