चुनाव आयोग ने भेजा आतिशी को नोटिस बीजेपी पर लगाया था आरोप
नई दिल्ली । दिल्ली की मंत्री आतिशी को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा, जिसमें उनकी भाजपा में शामिल हों या जेल का सामना करें वाली टिप्पणी पर जवाब मांगा गया। आतिशी के इस बयान पर बीजेपी के दिल्ली प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी झूठ बोल रही हैं और उनके आरोप निराधार हैं और झूठ बोलना आप पार्टी के नेचर में है। चुनाव आयोग ने दिल्ली की मंत्री आतिशी मार्लेना को शुक्रवार को नोटिस भेजा। चुनाव आयोग ने आतिशी को उनके उस बयान के लिए नोटिस भेजा जिसमें उन्होंने कहा था कि उनसे बीजेपी में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था। उनके इस बयान को लेकर चुनाव आयोग ने उनसे जवाब मांगा है, चुनाव आयोग ने मंत्री से कहा कि वो अपने इस दावे के समर्थन में सबूत पेश करें। चुनाव आयोग ने आतिशी को 6 अप्रैल शाम 5 बजे तक जवाब देने के लिए कहा है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ने मेरे एक बहुत करीबी व्यक्ति के माध्यम से मुझे बीजेपी ज्वाइन करने के लिए अप्रोच किया है। आतिशी के इस बयान पर बीजेपी ने 4 अप्रैल को शिकायत की थी। बीजेपी ने आतिशी के इस बयान पर कहा था कि आम आदमी पार्टी की आतिशी को यह कहने पर कानूनी नोटिस भेजा है कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने या जेल जाने की चेतावनी दी गई है। दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने इस मामले पर कहा था कि हमने सबूत देने के लिए आप नेता आतिशी को कानूनी नोटिस दिया है। इस बार उन्हें जवाब देना होगा। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी झूठ बोल रही हैं और उनके आरोप निराधार हैं और झूठ बोलना आप पार्टी के नेचर में है। दिल्ली बीजेपी प्रमुख ने कहा कि हमने आतिशी को माफी मांगने के लिए समय दिया था, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। इसलिए हम उन पर मानहानि का केस करेंगे।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल