शराब के पैसे न देने पर बुजुर्ग पिता की हथौड़ी से हत्या की
लखनऊ । लखनऊ के गाजीपुर इलाके में सोमवार रात एक नशेड़ी युवक ने शराब के लिए पैसे न देने पर पिता की हत्या अपने बुजुर्ग पिता की हथौड़ी से सिर कूंचकर हत्या कर दी। इसके बाद वह रातभर कमरे में शव के पास बैठा रहा। सुबह जब आरोपी का भाई वहां पहुंचा तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर हथौड़ी बरामद कर ली है। देर शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
गाजीपुर के कसैला गांव निवासी खुशीराम सैनी (70) पुलिस विभाग में फालोवर थे। वह घर के भूतल पर छोटे बेटे हेमंत के साथ रहते थे। पहली मंजिल पर बड़े बेटे रिंकू परिवार के साथ रहते हैं। एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल के मुताबिक हेमंत शराब का लती है। वह अक्सर पिता से रुपये मांगता रहता था। रुपये न देने पर मारपीट करता था। सोमवार रात भी हेमंत ने पिता से रुपये मांगे। जब खुशीराम ने मना किया तो वह उनसे झगड़ने लगा। इसी दौरान उसने हथौड़ी से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। जिससे खुशीराम की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब 8 बजे रिंकू मुख्य गेट का ताला खोलने के लिए कमरे में चाबी लेने पहुंचे। तब देखा कि पिता खून से लथपथ मृत पड़े हैं। पास में हेमंत बैठा है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने मामले में रिंकू से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई। हैरानी की बात ये थी कि भूतल पर हेमंत ने बर्बरता से पिता की हत्या कर दी और पहली मंजिल पर मौजूद रिंकू व उनकी पत्नी को भनक तक नहीं लगी।
मामले में एडीसीपी नॉर्थ एआर शंकर ने बताया कि घटना से पहले जब आरोपी हेमंत शराब पीकर घर पहुंचा तो गली में गालीगलौज करने लगा। तब खुशीराम उसे घसीटकर भीतर ले गए थे। भीतर जाने के बाद खुशीराम बिस्तर पर लेट गए थे। इसी दौरान हेमंत उनसे रुपये मांगने लगा। खुशीराम ने रुपये देने से मना किया तो हेमंत गालीगलौज करने लगा। फिर हथौड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। बुजुर्ग खुशीराम विरोध तक नहीं कर पाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हेड इंजरी से खुशीराम की मौत हुई। आरोपी ने तब तक ताबड़तोड़ वार किए जब तक खुशीराम की मौत नहीं हो गई। सिर पर करीब एक दर्जन वार की पुष्टि हुई है। पूछताछ में आरोपी बोला कि वह इतना नशे में था कि समझ ही नहीं आया कि क्या कर दिया है।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई