आठ अमेरिकी समाचार पत्रों ने कॉपीराइट उल्लंघन पर चैटजीपीटी निर्माताओं पर दायर किया मुकदमा
इंटरनेशनल डेस्क: आठ अमरीकी समाचार पत्रों के एक समूह ने एक संघीय अदालत में चैटजीपीटी निर्माताओं ओपन ए.आई. और माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दायर किया है। चैटजीपीटी एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई ) चैटबॉट है जो मानवीय संवाद बनाने के लिए प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण का उपयोग करता है ।
क्या हैं कंपनियों पर आरोप
समाचार पत्रों का आरोप है कि ओपन ए.आई. ने अपने ए.आई. उत्पादों को प्रशिक्षित करने के लिए प्रकाशकों के लाखों कॉपीराइट लेखों का उपयोग बिना अनुमति और बिना भुगतान के किया। रिपोर्ट के मुताबिक यह मुकदमा प्रतिवादियों द्वारा चैटजीपीटी और माइक्रोसॉफ्ट के को-पायलट सहित उनके जेनेरिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्पादों के व्यावसायीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रकाशकों के लाखों कॉपीराइट लेखों को बिना अनुमति और बिना भुगतान के चोरी करने से उत्पन्न हुआ है।
सामग्री का उपयोग के उचित मूल्य की मांग
प्रकाशकों अदालत से उनकी सामग्री का उपयोग करने के लिए सहमति और ऐसे उपयोग के लिए उचित मूल्य की मांग की है। समाचार पत्रों का यह भी दावा है कि ओपन ए.आई. ने कुछ चैटबॉट अनुरोधों में पूर्ण लेख अंश और संभावित रूप से गलत जानकारी की पेशकश की है। इसमें शामिल समाचार पत्र द न्यूयॉर्क डेली न्यूज और द शिकागो ट्रिब्यून हैं, जो दूसरे सबसे बड़े अमरीकी समाचार पत्र समूह एल्डन ग्लोबल कैपिटल के स्वामित्व में हैं। अन्य समाचार पत्रों में द ऑरलैंडो सेंटिनल, द सन सेंटिनल, द सैन जोस मर्करी न्यूज़, द डेनवर पोस्ट, द ऑरेंज काउंटी रजिस्टर और द सेंट पॉल पायनियर प्रेस शामिल हैं।
क्श कहती हैं चैटजीपीटी कंपनियां
ओपन ए.आई. ने विशिष्ट आरोपों को लेकर ज्यादा सफाई नहीं दी हे लेकिन कहा कि वे समाचार संगठनों का समर्थन करने के लिए बहुत सावधानी बरतते हैं। माइक्रोसॉफ्ट समर्थित कंपनी ने समाचार संगठनों के साथ रचनात्मक साझेदारी और बातचीत की ओर भी इशारा किया है। कंपनी ने कई प्रकाशकों के साथ साझेदारी की है, जिनमें द एसोसिएटेड प्रेस, जर्मनी के एक्सल स्प्रिंगर, फ्रांसीसी दैनिक ले मोंडे, स्पेनिश समूह प्रिसा मीडिया और हाल ही में द फाइनेंशियल टाइम्स शामिल हैं। दिसंबर में न्यूयॉर्क टाइम्स ने ओपन ए.आई. पर अपने ए.आई. चैटबॉट चैटजीपीटी को प्रशिक्षित करने के लिए अपने लेखों का उपयोग करके अपने कॉपीराइट का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट