दौसा जिले में ईद का त्योहार अमन चैन की दुआ के साथ मनाया गया
दौसा । ईद उल फितर का त्योहार जिले में अमन चैन के साथ मनाया गया। इस दौरान नई ईदगाह में नमाज अदा की गई। हजारों अकीदतमंदों ने खुदा की बारगाह में सजदा किया तथा देश में अमन चैन की दुआ मांगी गयी। नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
नयी ईदगाह में वरिष्ठ कांग्रेसी रामनाथ राजोरिया, घनश्याम भांडारेज, रामनिवास गांगडिया, रामलाल गोठवाल, शरद नागर, शमीम अहमद, जाबिर खान, मुंशी खान, सरफराज खान, आरिफ खान, अब्दुल माजिद भैया भाई, रईस खान आदि ने भी लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पुरानी ईदगाह व शाह जमाल की दरगाह में भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद शहर काजी को घोड़ी पर बैठाकर गाजेबाजे के साथ जुलूस निकाला गया। बरकत तिराहा, नागौरी मोहल्ला में मेले जैसा नजारा दिखा। लोग एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद देते रहे। दिनभर एक दूसरे के घरों पर आना जाना रहा। लोगों ने खीर सेवइयां खिलाकर भी त्यौहार की खुशी साझा की।
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद