सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए हो प्रभावी कार्य-राज्यपाल
जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बीकानेर के राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सभागार में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यशाला के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण हेतु प्रभावी वातावरण बने। इसके लिए वाहन चालकों को शिक्षित, प्रशिक्षित करने के साथ वाहन मालिको के लिए आर्थिक दंड देने और उनकी जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एक माह नो एक्सिडेंट मंथ के रूप में मनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा संवेदनशील विषय है। आमजन को यातायात नियमों की पालना के मार्गदर्शन के साथ सुरक्षित यात्रा के लिए निरंतर जागरूक किया जाए।राज्यपाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आगामी एक माह को नो एक्सीडेंट मंथ के रूप में मनाया जाए। इसके लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। उन्होंने वाहन चालकों को नशामुक्त करने किए भी कार्य करने पर जोर दिया।राज्यपाल ने इस दौरान सड़क सुरक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली नौ प्रतिभाओं का सम्मान किया। राज्यपाल ने सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक सड़क सुरक्षा की स्वर लहरिया का विमोचन भी किया। इस दौरान राज्यपाल ने वाहन दुर्घटनाओं में घायलों का सहायता के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री का बड़ा दौरा आज, 340 करोड़ के विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला
शास्त्री की ड्रीम वनडे XI में एंडरसन और जहीर को नहीं मिली जगह, कप्तानी पर भी बड़ा फैसला
अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, तेहरान ने दी बड़े हमले की धमकी
हुमा कुरैशी जंतर-मंतर पहुंचीं, इमरान हाशमी ने मुंबई में किया मार्च; छात्र आंदोलन को मिला सितारों का साथ
पेपर लीक विवाद में नया मोड़, फास्ट ट्रैक कोर्ट पर विपक्ष ने उठाए सवाल
पेपर लीक पर बढ़ते विवाद के बीच मायावती का बयान, कहा- टकराव नहीं समाधान चाहिए
अटूट प्यार या अनोखा फैसला? तीन सगी बहनों ने एक ही युवक को बनाया पति
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा और 221 तस्कर सलाखों के पीछे
'संसद चलो' प्रदर्शन की NIA जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को होगी सुनवाई