दिल्ली के बिजवासन में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दौरान ED टीम पर हमला
दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर एक छापेमारी के दौरान हमला किया गया. यह घटना बिजवासन इलाके में हुई, जहां ED की टीम मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में पहुंची थी. हमले में एडिशनल डायरेक्टर स्तर के अधिकारी भी जख्मी हुए हैं.
15000 खातों में भेजा गया धन
सूत्रों के अनुसार, ED की टीम पर हमले में शामिल आरोपी अशोक शर्मा और उसके भाई थे. हमले के समय मौके पर पांच लोग मौजूद थे, जिनमें से एक भागने में सफल रहा. दिल्ली पुलिस को इस मामले में शिकायत दी गई है और केस दर्ज कर लिया गया है. ED की टीम साइबर धोखाधड़ी से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही थी, जो पीपीपीवाईएल साइबर ऐप धोखाधड़ी से संबंधित है. इस छापेमारी के दौरान, अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि साइबर अपराधों से प्राप्त धन को 15000 खातों में भेजा गया था.
हमले के बावजूद छापेमारी जारी
हमले के बावजूद, ED की टीम ने अपनी छापेमारी जारी रखी. यह छापेमारी 14C और फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट से मिले इनपुट के आधार पर की गई थी. हालांकि हमले में एक इन्फोर्समेंट ऑफिसर को मामूली चोट आई है, लेकिन अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है. न्यूज एजेंसी के अनुसार, एडिशनल डायरेक्टर भी जख्मी हुए हैं. इस मामले में कुछ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के शामिल होने की जानकारी भी मिली है.
छिंदवाड़ा की हिंदू गर्जना रैली में गरजे टी राजा सिंह, ओवैसी के साथ रिश्तों का खोला राज
CBSE Board Exam 2026: आज से शुरू हुई 10वीं-12वीं की परीक्षा, 10 बजे के बाद नो एंट्री; रांची जोन के 33 हजार छात्र दे रहे एग्जाम
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 4 आरोपी गिरफ्तार
राँची वाले सावधान! अब 'तीसरी आँख' रखेगी कचरे पर नज़र, सड़क पर गंदगी फैलाई तो सीधे कटेगा चालान; 6 पर गिरी गाज
रुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में तकनीकी बाधा, लाभुकों को 4% की जगह देना पड़ रहा 10% से अधिक ब्याज
ACB की रेडार पर 192 'जालसाज': MPL जमीन घोटाले की फाइल खुलते ही मचा हड़कंप, क्या अब होगी जेल? जानें पूरा कच्चा चिट्ठा
मीनारों पर लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरम, मध्य प्रदेश में सख्ती के संकेत; इंदौर महापौर का साफ संदेश
रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी