पायलटों पर ठीकरा फोड़ना आसान, सच्चाई सामने लाए न्यायिक जांच: गहलोत का अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बयान
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए भीषण विमान हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी। इस मुद्दे को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार से सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच की मांग की है। गहलोत ने आरोप लगाया कि पायलटों को बलि का बकरा बनाना सबसे आसान है, क्योंकि वे अपना पक्ष रखने के लिए जीवित नहीं हैं।
सभी पहलुओं की गहन जांच हो- गहलोत
दरअसल, अशोक गहलोत ने इस हादसे की सच्चाई सामने लाने और हवाई यात्रा में आम लोगों का भरोसा बहाल करने के लिए एक स्वतंत्र जांच आयोग गठित करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इस आयोग में भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी और एविएशन सेक्टर के विशेषज्ञ शामिल किए जाएं, ताकि हादसे के सभी पहलुओं की गहन जांच हो सके।गहलोत ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की पूरी सच्चाई सामने लाने और हवाई यात्रा पर आमजन का भरोसा जमाने के लिए भारत सरकार को सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग गठित करना चाहिए।
उन्होंने एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट पर सवाल उठाए, जिसमें हादसे का कारण फ्यूल स्विच को कुछ पलों के लिए कटऑफ करना बताया गया। गहलोत ने कहा कि यह आसान है कि मृत पायलटों पर आरोप लगाए जाएं, क्योंकि वे अब अपना पक्ष नहीं रख सकते।
पायलट फ्यूल स्विच क्यों बंद करेंगे?
उन्होंने कहा कि कई विशेषज्ञों का मानना है कि इतने अनुभवी और स्वस्थ पायलट जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद क्यों करेंगे? मैं खुद सिविल एविएशन मंत्री रह चुका हूं और मेरे मन में भी इस रिपोर्ट को लेकर शंकाएं हैं। गहलोत ने कहा कि हादसे को एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद, मीडिया, सोशल मीडिया और वैश्विक एविएशन जगत में इसकी चर्चा जारी है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में आशंकाएं बढ़ रही हैं। सभी देशवासी यह जानना चाहते हैं कि 260 लोगों की जान किस कारण गई।
AAIB की रिपोर्ट में ये दावा
बता दें, AAIB की रिपोर्ट के अनुसार हादसे का कारण फ्यूल स्विच का कटऑफ होना था। इसमें पायलटों के बीच हुई आखिरी बातचीत का जिक्र है, जिसमें को-पायलट क्लाइव कुंदर ने कैप्टन सुमीत सभरवाल से पूछा कि आपने फ्यूल स्विच को कटऑफ क्यों किया? जबकि कैप्टन ने इससे इनकार किया।
अमेरिकी जांचकर्ताओं ने दावा किया कि कैप्टन सभरवाल ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किया। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग का हवाला देते हुए बताया गया कि को-पायलट हैरान और घबराए हुए थे, जबकि कैप्टन शांत दिखे। रिपोर्ट के अनुसार, कैप्टन सभरवाल के पास 15,638 घंटे और को-पायलट कुंदर के पास 3,403 घंटे का उड़ान अनुभव था।
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों