नशे और धोखाधड़ी का सिंडिकेट: 15 लाख की ठगी करने वाली महिला के पास से गांजा भी मिला
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महिलाओं को बहला-फुसलाकर लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नेमा गोस्वामी (55 वर्ष) ने विभिन्न फाइनेंस बैंकों से घरेलू जरूरतमंद महिलाओं के नाम पर लोन निकलवाकर करीब 15 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच की और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।
2 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त
सुपेला टीआई विजय ठाकुर ने बताया कि आरोपी महिला ने कम पढ़ी-लिखी और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को अपना शिकार बनाया। वह खुद को मददगार बताते हुए महिलाओं से बीमारी और पारिवारिक परेशानियों का हवाला देती थी। वह उन्हें भरोसा दिलाती थी कि वह स्वयं लोन की किश्तें चुकाएगी, लेकिन लोन की पूरी राशि अपने पास रखकर फरार हो जाती थी।
मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी को रायपुर के मंगल बाजार से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह रेशने आवास की महिलाओं को लोन के नाम पर लालच देती थी और फिर रकम हड़प लेती थी।
कई बैंक संस्थानों से निकलवाया लोन
टीआई ने बताया कि इस ठगी का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता पूर्णिमा चौहान ने 25 जुलाई को थाना सुपेला में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि आरोपी नेमा गोस्वामी ने उनके सहित अन्य महिलाओं से उज्जीवन बैंक ग्रीन चौक दुर्ग, बंधन बैंक नेहरू नगर, बेल स्टार बैंक कोसा नगर, नेबफिन्स लिमिटेड, स्वस्ति बैंक, स्पंदन स्फूर्ती फायनेंशियल लिमिटेड कैलाश नगर, एक्टिटोश बैंक, आईडीएफसी बैंक उतई और मुथूट फाइनेंस कंपनी जैसे कई संस्थानों से लोन निकलवाया और करीब 15 लाख रुपए की ठगी की।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज