सीवरेज टैंक से ओवरफ्लो हो रहा गंदा पानी
शहर की आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों में सीवरेज टैंक से ओवरफ्लो हो रहा गंदा पानी घर-दुकान के आसपास और रास्तों में जमा होकर गंदगी के साथ बदबू तथा बीमारियों का कारण बन रहा है। शहर वासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे, जिसके चलते लोगों में आक्रोश व्याप्त है।शहर के बग्गी खाना, मुरलीपुरा, रामदयाल की चक्की के पीछे सहित अन्य कॉलोनियों में सीवरेज के कारण क्षेत्र वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के भूपेंद्र भारद्वाज, शिवदयाल सैनी, विनोद जाटव, किंतो देवी, सुरेंद्र शर्मा आदि ने बताया कि अंबेडकर चौराहे से शिकारगंज रोड में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर सीवरेज टैंक के ढक्कन टूटे हैं।
जिसके चलते आए दिन वाहन चालक और राहगीर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। तो शहर की बग्गी खाना कॉलोनी, मुरलीपुरा, रामदयाल की चक्की के पीछे सहित कई स्थानों पर सीवरेज टैंक का पानी ओवरफ्लो का सड़क पर बह रहा है। जिसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को न सिर्फ आवागमन में परेशानी होती है।साथ स्थानीय लोगों को गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ता है। गंदगी और बदबू के कारण स्थानीय लोगों के बीमार होने का भी खतरा बना रहता है। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि कई बार जिला कलेक्टर, नगर परिषद आयुक्त सहित अन्य को शिकायतें सौंपी है, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ।
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा