धनबाद के डॉक्टर को धमकी के बाद भी नहीं मिली सुरक्षा
धनबाद के प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सर्वमंगला प्रसाद को रंगदारी मांगे जाने के मामले में अभी तक सुरक्षा नहीं मिल पाई है। इसे लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने काफी नाराजगी है।
एसोसिएशन का कहना है कि सुरक्षा मांगे जाने पर अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई जवान नहीं दिया गया है। ऐसे में लगातार डॉक्टर और उनके स्वजनों पर भय का माहौल है।
ज्ञात होगी गुरुवार रात को डॉक्टर सर्व मंगला प्रसाद से प्रिंस खान ने एक करोड रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर गोली मार देने की धमकी दी थी।
इसके बाद इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गई। पुलिस प्रशासन की ओर से फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। लेकिन इससे आईएमए के पदाधिकारी संतुष्ट नहीं है।
जिलेभर में किया जाएगा आंदोलन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी ने इसे लेकर आपात बैठक की है। पदाधिकारी का कहना है कि डॉ. समुदाय में भय का माहौल होने लगा है। ऐसी स्थिति में बिना सुरक्षा के मरीजों की सेवा नहीं दी जा सकती है।
संगठन की ओर से रणनीति बनाई जा रही है, सुरक्षा के लिए राज्य भर में आंदोलन किया जाएगा। एक प्रतिनिधि मंडल जिला प्रशासन से मिलकर सुरक्षा की मांग करेगा।
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा