अजमेर उत्तर में होंगे करोड़ों के विकास कार्य
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर—उत्तर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। उनकी अनुशंसा पर अजमेर विकास प्राधिकरण ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों की स्वीकृति जारी कर दी है। नाला निर्माण, पुलिया एवं सड़क निर्माण आदि कार्यों से हजारों लोगों को जल भराव से मुक्ति एवं आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पिछले दिनों अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को अजमेर— उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न इलाकों में जल भराव की समस्या से मुक्ति एवं अन्य विकास कार्यों की स्वीकृति जारी कर आमजन को राहत देने के निर्देश दिए थे। देवनानी के निर्देश पर अजमेर विकास प्राधिकरण ने विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति जारी की है। इसके तहत रामेश्वरम स्कूल, वरूण सागर रोड़ के पास क्षतिग्रस्त नाला व पुलिया का निर्माण एवं बोराज में नाले का निर्माण तथा मरम्मत कार्य एक करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसी तरह पंचशील नगर में स्टीफन स्कूल के पीछे से कांजी हाउस तक नाले का निर्माण कार्य एक करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, अब देशभर में मिलेगा 25 लाख तक कैशलेस इलाज
जयपुर में शहरी सेवा शिविरों का फॉलोअप शुरू, 31 अगस्त तक लंबित मामलों का होगा निस्तारण
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस