दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों के सिंडिकेट का किया खुलासा
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस स्पेशल की टीम ने लोकसभा चुनाव तैयारियों के बीच अवैध आर्म्स सप्लाई के इंटरस्टेट सिंडिकेट का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि अवैध हथियारों के दो सप्लायर को उस वक्त गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली, जब वो मध्य प्रदेश से हथियारों की खेप लेकर दिल्ली में अपने सहयोगियों को उसकी डिलीवरी करने पहुंचे थे। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैतूल के रहीम उर्फ बेटी और अमरावती महाराष्ट्र के विशाल सोलव उर्फ अतुल के रूप में हुई है। डीसीपी मनोज सी के मुताबिक अवैध हथियारों के सप्लायर्स के कब्जे से टीम ने 20 अवैध सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, मोबाइल फोन और सिमकार्ड अपने कब्जे में लिए हैं। बरामद सभी सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल एमपी खरगौन में बने हुए हैं। 30 हजार प्रति पिस्टल की दर से इसकी सप्लाई की जाती थी। आरोपी रहीम पहले भी 5 आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। डीसीपी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अवैध हथियारों के सप्लायरों पर लगाम लगाने के लिए एसीपी नॉदर्न रेंज राहुल सिंह, स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक और कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम दिल्ली-एनसीआर के इलाकों के अवैध हथियारों के सप्लायरों और उनके सहयोगियों के बारे में जानकारियों को विकसित करने में जुटी हुई थी। स्पेशल टीम लगातार अवैध हथियारों के सप्लायर्स पर निगरानी रख रही थी। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि दो इंटरस्टेट आर्म्स सप्लायर रहीम उर्फ बेटी और विशाल उर्फ अतुल के बैतूल, एमपी के रहने वाले शेख आजम उर्फ अज्जू उर्फ रावण से अवैध हथियारों को खेप लेकर शाहदरा के रहने वाले किसी आसिफ नाम के शख्स को डिलीवरी देने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बाहरी रिंग रोड के बुराडी चौक के पास ट्रैप लगा कर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। दोनों के कब्जे से 10-10 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद किया गया। सभी पिस्टल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है पुलिस आगे की जांच में जुटी है। इल्लीगल आर्म्स सप्लाई के सिंडिकेट में शामिल इसके अन्य साथियों की तलाश में भी लग गई है।
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
तीन मसाज पार्लरों पर पुलिस का छापा, 24 लोग हिरासत में
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विवाहिता की मौत पर बवाल, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी