दिल्ली-NCR मौसम: आज और कल गर्मी, फिर बारिश का दौर
दिल्ली-NCR में आज और कल गर्मी सताने वाली है। मौसम विभाग ने इसके बाद बारिश से राहत का अनुमान लगाया है। राजधानी में रविवार को लोग दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे। सुबह से ही धूप ने लोगों को पसीना-पसीना किया। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि के साथ एक डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। सोमवार से दो दिन तक गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से लगातार तीन दिन बारिश का दौर चल सकता है। इसके बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। रविवार को सुबह से ही धूप खिली गई। हवा में भी गर्माहट महसूस की गई। दोपहर में सूरज के तेवर और कड़े हो गए। ऐसे में लोग पसीने पोंछते दिखे। इससे लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, हवा नमी का स्तर 57 से 92 फीसदी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, रिज में 35.4, आया नगर में 35.2 व पालम में 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 22.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
एक्यूआई में गिरावट से दिल्ली-NCR वासियों को होगी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी
राजधानी में आबोहवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। लेकिन, वायु गुणवक्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी की ओर बढ़ रही है। रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 164 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी में है। ऐसे में हवा छह से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उत्तर से उत्तर-पूर्व की दिशा से चली। इससे अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 200 के पार रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मंगलवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। सोमवार को 6 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चलेगी। वहीं, सीपीसीबी के मुताबिक सबसे साफ हवा फरीदाबाद में रही। यहां एक्यूआई 96 दर्ज किया गया, यह संतोषजनक श्रेणी में है। साथ ही, गुरुग्राम में एक्यूआई 124, गाजियाबाद में 192, नोएडा में 184, ग्रेटर नोएडा में 199 एक्यूआई रहा।
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
लालू-राबड़ी ने आरोपों को बताया साजिश, बोले- अदालत में लड़ेंगे मुकदमा