शराब घोटाला: राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह की पेशी
नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी घोटाला मामले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह समेत अन्य दूसरे आरोपी राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए. स्पेशल जज दिग्विनय सिंह ने इस मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को करने का आदेश दिया है.
दरअसल, आज सुनवाई के दौरान मामले के सभी 40 आरोपी कोर्ट में पेश हुए. वहीं, इस मामले में आरोपी शरद चंद्र रेड्डी और राघव मगुंटा को कोर्ट पहले ही सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे चुका है. आज सुनवाई के दौरान आरोपियों की ओर से पेश वकील ने कहा कि दिल्ली आबकारी घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपियों को दस्तावेज देने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित है, जिस पर 28 अगस्त को सुनवाई होनी है. इसलिए सुनवाई की अगली तिथि 28 अगस्त के बाद नियत की जाए.
ईडी ने इस मांग का विरोध करते हुए कहा कि वो इस याचिका पर हाईकोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग करने के लिए अर्जी दाखिल करने वाले हैं. उसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को करने का आदेश दिया. बता दें कि 10 जुलाई 2024 को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी के चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए केजरीवाल को पेश होने का आदेश दिया था. 17 मई 2024 को ईडी ने सातवीं पूरक चार्जशीट दाखिल किया था जिसमें आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को आरोपी बनाया गया था.
ईडी ने 21 मार्च 2024 को देर शाम को अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. 10 मई 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून 2024 तक की अंतरिम जमानत दी थी जिसके बाद केजरीवाल ने 2 जून 2024 को सरेंडर किया था. केजरीवाल को 26 जून 2024 को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. सुप्रीम कोर्ट ने 13 सितंबर 2024 को केजरीवाल को सीबीआई के मामले में नियमित जमानत दी थी. उसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई 2024 को ईडी के मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी.
इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
भोपाल में बड़ी वारदात: विश्वास सारंग मंत्री के बंगले से ट्रॉफी-मेडल चोरी
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण