वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेगी दिल्ली सरकार
नई दिल्ली । दिल्ली में ठंड के मौसम की शुरुआत होते ही वायु प्रदूषण की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इसे देखते हुए दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने विंटर एक्शन प्लान तैयार किया है। ऐसा पहली बार है जब 13 हॉट स्पॉट पर एक या दो ड्रोन तैनात किया जाएगा जो प्रदूषण की स्थिति को मॉनिटर करेगा। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 21 प्रमुख पॉइंट के साथ 2024 की विंटर एक्शन प्लान का अनावरण किया। गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के वायु गुणवत्ता से जुड़े संकट से निपटने में ड्रोन अहम भूमिका निभाएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब रियल टाइम पर उन हॉट-स्पॉट के प्रदूषण को मॉनिटर करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल हॉट-स्पॉट को मैनुअली मॉनिटर किया गया था लेकिन इस साल ड्रोन के इस्तेमाल से प्रदूषण नियंत्रण में तेजी आएगी। गोपाल राय ने बताया कि ये ड्रोन प्रदूषण से स्रोत जैसे कि निर्माण स्थल पर उड़ने वाले धूल या वाहनों से निकलने वाला धुआं की पहचान करेंगे और उसी आंकड़े के आधार पर एक्शन लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि ड्रोन की मदद से प्रदूषण के स्रोत का रियल टाइम डेटा मिल पाएगा, जिससे प्रदूषण की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी। पर्यावरण विभाग ने ड्रोन की खरीद को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया अगले सप्ताह पूरी होने की उम्मीद है। अधिकारी ने बताया कि ड्रोन से संबंधित टेंडर को रिलीज करने के फाइनल स्टेज में हैं। एकबार टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जाए फिर हम मॉनिटर करने के लिए हॉट-स्पॉट पर इसे तैनात कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे 13 स्थानों का चिह्नित किया गया है जो कि राजधानी दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाके हैं। इन स्थानों पर जरूरत के अनुसार एक या दो ड्रोन तैनात किए जाएंगे। दिल्ली के विंटर एक्शन प्लान में एंटी-डस्ट कैम्पेन, सड़कों की सफाई के कार्य को बढ़ाना और सड़कों पर पानी का छिड़काव शामिल है। इसके साथ ही पराली जलाने पर रोक लगाने की रणनीति भी तैयार की जा रही है।
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार