दिल्ली को मिली 320 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली । दिल्लीवासियों को मंगलवार को 320 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने 30 जुलाई को बांसेरा में इन इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी उपस्थित थे। इन बसों को मिलाकर अब दिल्ली में ऐसी बसों की संख्या बढ़कर 1,970 हो गई हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देता हूं। हमारी सरकार ने एक और उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली के ई-बसों के बेड़े में नई 320 बसें शामिल होने के बाद परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का दिल्लीवालों को बेहतरीन परिवहन सेवाएं देने का विजन है। इस विजन को पूरा करते हुए आज दिल्ली को और 320 इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। इन बसों के सड़क पर उतरने के साथ इस समय दिल्ली में 1970 ई बसें अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके साथ ही दिल्ली देश का पहला और दुनिया का तीसरा ऐसा शहर बन गया है, जहां सबसे ज्यादा ई बसें हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम ने इलेक्ट्रिक बसों का जो लक्ष्य रखा है, उसे हम तय समय में पूरा करेंगे। दिल्ली सरकार की 2025 तक राष्ट्रीय राजधानी में 10,480 इलेक्ट्रिक बसों का एक बेड़ा बनाने की महत्वाकांक्षी योजना है। इनमें 80 फीसदी बसें इलेक्ट्रिक होंगी। इस योजना पर अमल करते हुए 30 जुलाई को दिल्ली को 320 और ई-बसें मिल गई हैं। इसी के साथ दिल्ली में ई-बसों के साथ कुल संख्या बढ़कर 1970 यूनिट हो गई हैं। ई-बसें दिव्यांगों के भी अनुकूल हैं। इन बसों में जीपीएस, सीसीटीवी और पैनिक बटन लगे हैं, जो दो-तरफ केंद्रीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर से जुड़े हैं। दिल्ली में ई-बसों की संख्या बढ़ाने पर जोर देने के पीछे मुख्य मकसद देश की राजधानी को प्रदूषण से निजात दिलाना है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई