अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला, CM आतिशी ने भाजपा पर लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि BJP के गुंडों ने शुक्रवार को विकासपुरी में एक पदयात्रा के दौरान AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला बोला है. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि BJP जानती है. वो अरविंद केजरीवाल को चुनाव में नहीं हरा सकती, तो गंदी राजनीति कर उनकी जान लेना चाहती है. पहले फर्जी केस में जेल में इन्सुलिन रोककर तो अब जानलेवा हमला करवाकर BJP अरविंद केजरीवाल की जान लेना चाहती है. मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल को परेशान करने, उनके काम रोकने की BJP की हर साजिश नाकाम हुई. तो अब उन्हें जान से मारने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ भी हुआ तो दिल्ली के लोग BJP को कभी माफ नहीं करेंगे. दिल्ली वाले अपने बेटे, अपने भाई पर इस हमले का बदला BJP से आने वाले चुनाव में जरूर लेंगे.
अरविंद केजरीवाल को परेशान करने की BJP की साजिश
आतिशी ने कहा कि BJP की गंदी राजनीति कहा तक गिर सकती है. उसका प्रमाण दिल्लीवालों को मिल गया है. AAP के मुखिया, दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल की विकासपुरी की पदयात्रा में BJP के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि BJP को पता है कि वो अरविंद केजरीवाल को AAP को चुनाव में नहीं हरा सकती, इसलिए वो इस गंदी राजनीति पर उतरकर अरविंद केजरीवाल पर हमला करना चाहती है. उनकी जान लेना चाहती है. सीएम आतिशी ने कहा कि पिछले 2 साल से BJP ने अरविंद केजरीवाल को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, उनपर झूठे केस लगवाये, गिरफ्तार करवाया. जब ED से बेल मिलने वाली थी तो CBI से गिरफ्तार करवाया की अरविंद केजरीवाल जेल में रहे. अरविंद केजरीवाल जी को 30 साल से डायबटीज है. उन्होंने कहा किजब अरविंद केजरीवाल जेल में थे, वहां BJP ने उनकी इन्सुलिन देने से मना कर दिया था. अरविंद केजरीवाल को इन्सुलिन तब मिला जब AAP के लोगों ने, दिल्ली के लोगों ने सड़क पर संघर्ष किया. अरविंद केजरीवाल जी को इन्सुलिन तब मिला जब वो कोर्ट गए और कोर्ट से ऑर्डर लेकर आए.
केजरीवाल पर हमले का बदला लेंगे दिल्लीवाले
उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल का बाल भी बांका हुआ तो दिल्ली के लोग BJP वालों से बदला लेकर रहेंगे. अरविंद केजरीवाल दिल्लीवालों के लिए सिर्फ नेता नहीं बल्कि उनके भाई-उनके बेटे हैं. अरविंद केजरीवाल उनके बच्चों के गार्जियन हैं जो दिल्लीवालों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देते हैं, तो अगर BJP वालों ने अरविंद केजरीवाल का बाल भी बांका किया तो पूरी दिल्लीवाले BJP से बदला लेंगे. उन्होंने ने आरोप लगाया कि दिल्लीवालों को पता है कि हर बार जब अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ है, चाहे वो दिल्ली सचिवालय में हो, मोती नगर में हो. हर बार हमला करने वाला BJP का निकला है और BJP फिर दिल्ली पुलिस को अपने कार्यकर्ताओं पर एक्शन नहीं लेने देती है, क्योंकि इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा कि ये सारी साजिश BJP की है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही