सोन नदी में डूबे युवक का शव बरामद
आरा । भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के गोरिया घाट स्थित सोन नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जिसका शव सोन नदी के किनारे से दूसरे दिन शुक्रवार को बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के दुर्जन चक गांव निवासी सुभाष कुमार का 18 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार पेशे से ट्रक का खलासी था।
मृतक के चचेरे भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह गुरुवार सुबह घूमने घर से निकला था और शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। इसी बीच स्थानीय थाने ने फोन कर सूचना दी कि कोईलवर सिक्स लेन पुल के नीचे गोरिया घाट स्थित सोन नदी के किनारे से उसका शव बरामद हुआ है। सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां मंजू देवी एक भाई चंदन कुमार व एक बहन रूपा कुमारी है। मृतक की मां मंजू देवी व परिवार के सभी सदस्यों का रोरोकर बुरा हाल है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई