संगम महादेव मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका की मिली लाश
जयपुर। चित्तौड़गढ़ में संगम महादेव मंदिर के घाट पर एक युवक और नाबालिग लड़की की लाश उतराती मिली है। दोनों प्रेमी-प्रेमिका की लाश उल्टी पड़ी थी और दोनों के ही एक-एक हाथ एक दूसरे के साथ बंधे थे। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकाला।
मौके पर एडिशनल एसपी (शहर डिप्टी) व कोतवाली सीआई सहित पुलिस पहुंची। दोनों के शवों को जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बुधवार सुबह शहर क्षेत्र में रहने वाले रतनलाल प्रजापत अपने किसी रिश्तेदार के अस्थियां विसर्जन के लिए आए थे। वहां उन्होंने बाइक खड़ी देखी लेकिन आसपास कोई नहीं दिखा। इस पर उन्होंने घाट पर जाकर देखा तो 2 लाशें दिखाई दीं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दूसरे घाट पर नहा रहे लोगों को दी। दोनों के हाथों पर गहरा घाव है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों ने पहले अपनी नस काटने की कोशिश की होगी। कटी जगह से ब्लीडिंग भी हुई है। उसके बाद दोनों नदी में कूद गए। मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। कोतवाली सीआई संजीव स्वामी ने कहा कि परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक