स्वास्थ्य व्यवस्था का मखौल: बिहार में एंबुलेंस पर नाचती दिखी डांसर, नीचे खड़े लोगों ने लुटाए नोट
बिहार में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता. कभी भी कोई भी चीज वायरल हो जाती है. ताजा तरीन मामला एक वीडियो का है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक महिला डांसर एंबुलेंस की छत पर डांस कर रही है. एंबुलेंस को देखकर के ऐसा लग रहा है कि वह सरकारी एंबुलेंस है. अब सोशल मीडिया पर इसके वायरल होने के बाद नेटिजंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
एंबुलेंस पर इस तरह की डांस देख करके लोगों ने शायद यह उम्मीद भी नहीं की होगी कि एंबुलेंस की छत पर इस तरीके का डांस हो सकता है. हालांकि, यह वीडियो बिहार में कहां का है इसके बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं है. इस वीडियो में स्पष्ट रूप से यह दिखाई दे रहा है कि भोजपुरी गाना बज रहा है और एक डांसर जबरदस्त तरीके से ठुमके लगा रही है.
एंबुलेंस की छत पर डांस
साथ ही साथ कुछ लोग डांसर को पैसे भी दे रहे हैं. इतना ही नहीं इस वायरल वीडियो में कुछ लोग भी एंबुलेंस के अंदर बैठे हुए दिख रहे हैं. इस एंबुलेंस के आगे के शीशे पर जीवंत बिहार, सपना हो सरकार लिखा हुआ दिखा रहा है. खास बात यह कि डांसर के इस तरीके को डांस करते हुए बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं, लेकिन कोई डांसर की इस हरकत को रोकने की कोशिश नहीं कर रहा है, बल्कि मौके पर उपस्थित सभी लोग इस डांस का मजा ले रहे हैं.
वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में एंबुलेंस एक टेंट की नीचे खड़ी हुई दिखाई दे रही है. जिस पर महिला डांस कर रही है.विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वायरल डांस वीडियो को लेकर के लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया कर रहे हैं. वहीं, नेटिजेंस भी कई तरह के कमेंट कर रहे हैं.
केरल चुनाव में नई पहल: युवा वोटरों को लुभाने के लिए मुफ्त Uber और खास सुविधाएं
अन्नामलाई का बड़ा बयान: “टिकट नहीं कटा, चुनाव न लड़ने का फैसला मेरा था”
राहुल गांधी ने LDF पर साधा निशाना: BJP-RSS से सांठगांठ का आरोप
वेस्ट एशिया तनाव बढ़ा: ईरान ने पाकिस्तान की पहल ठुकराई, नई कार्रवाई का संकेत
क्या Rohit Shetty को हो रहा है अपनी फिल्मों पर पछतावा? क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
हुबली में ‘लव जिहाद’ विवाद: परिजनों के खिलाफ ही दर्ज हुई FIR
नासिक में बड़ा खुलासा: चोरी की शिकायत ने खोला यौन शोषण का सनसनीखेज मामला
मुर्शिदाबाद में अधीर रंजन चौधरी पर हमला: कांग्रेस ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप
महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा, दोनों पक्षों में मारपीट