समस्तीपुर में अपराधी ने रिलायंस ज्वेलरी स्टोर में चोरी की घटना को दिया अंजाम
हथियारबंद अपराधियों ने बुधवार शाम मोहनपुर स्थित रिलायंस ज्वेलरी में घुसकर जमकर लूटपाट मचाई। करीब डेढ़ से दो करोड़ के स्वर्ण आभूषण लूट लिए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी के सहारे अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
दुकान से अपराधियों का कुछ सामान भी बरामद हुआ है। बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित रिलायंस कंपनी की ज्वेलरी स्टोर है। यहां काफी मात्रा में स्वर्ण आभूषण रहते हैं।
सभी कर्मियों को बंधक बना लिया
बुधवार शाम कर्मी दुकान बंद करने की ओर अग्रसर थे। अंदर तीन-चार ग्राहक थे। करीब 7.45 शाम में दो अपराधी अंदर गए। पीछे से छह-सात की संख्या में अपराधी अंदर घुसे। सभी कर्मियों को पिस्तौल के बल पर बंधक बना लिया। अंदर में 15-20 मिनट तक रहने के बाद सभी ज्वेलरी को बैग में रखकर भाग निकले।
दुकान में काम करने वाली कर्मियों ने बताया कि अंदर घुसते ही अपराधियों ने सभी कर्मी और ग्राहकों को पिस्तौल के बल पर बंधक बना लिया। सभी के मोबाइल रखवा दिए। तीन-चार लोगों के साथ मारपीट भी की। शॉप में रखे सभी जेवरात को लूटने के बाद सभी को बैग में रखा।
सीसीटीवी के हार्ड डिस्क को भी तोड़ने की कोशिश की
सीसीटीवी के हार्ड डिस्क को भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बाहर से शटर गिराकर निकल भागे। इस कारण किसी को अंदेशा भी नहीं हुआ। बाद में अंदर से कर्मियों ने लूट की सूचना पुलिस को दी, तब लोगों को इसका भान हुआ।
घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर सीसीटीवी खंगाल रही है। घटना को अंजाम देने वाले सभी युवक ही बताए जा रहे हैं। बता दें कि दो वर्ष पूर्व 6 दिसंबर 22 को मोहनपुर स्थित हीरा ज्वेलर्स में भी अपराधियों ने दिनदहाड़े 1 करोड़ के जेवरात लूट लिए थे।
वर्जन
लूट की घटना हुई है। कितने की लूट हुई इसका अभी पता नहीं चल पाया है। स्टोर के प्रबंधक मिलान कर रहे हैं। इसके बाद ही कुछ पता चल पाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ