बहन को गर्भवती कर फरार हुआ फुफेरा भाई
दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव में भाई और बहन की रिश्ते को तार-तार कर देने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की ने अपने ही फुफेरे भाई पर दुष्कर्म कर गर्भवती कर देने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इस मामले को लेकर पहले दिल्ली के केशुपुरम थाना में जीरो प्राथमिकी दर्ज कराई गई जिसके आधार दरभंगा के कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।दर्ज प्राथमिकी ने लड़की ने कहा है कि आरोपी फुफेरा भाई अपनी मां के निधन के बाद करीब 10 वर्षों से उसके घर मे रहा करता था। इस दौरान एक रात उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया उसके बाद से डरा धमका कर लगातार वह दुष्कर्म करता रहा जब उसका मन भर गया तो वह उसका घर छोड़कर दिल्ली में ही रह रहे वह अपने पिता के घर चला गया।
पीड़िता ने कहा कि जब वह अपने माता पिता के साथ चार महीने पहले वह अपनी बहन के ससुराल गई। जहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे डॉक्टर से इलाज करवाया गया जहां वह गर्भवती पाई गई। इसके बाद वह अपने माता पिता के साथ अपने फूफा के दिल्ली वाले घर पर गई जहां हमलोगों के पहुंचते ही आरोपी और फूफा दोनो घर छोड़कर फरार हो गए लेकिन हमलोग उसके आने के इंतजार में उसके ही घर मे बैठे रहे। इस दौरान 13 मई को उसने अपने फूफा के घर में ही एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद मेरे परिजन आरोपी और उसके पिता से लगातार संपर्क करने और खोजने की कोशिश करते रहे लेकिन इनलोगों का कुछ पता नही चल पा रहा है।
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट