निगम ने 16 हजार 500 रूपये का किया कैरिंग चार्ज
जयपुर । नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में सतर्कता शाखा की अस्थाई टीम द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अल्बर्ट हॉल राजस्थान विश्वविद्यालय, जेएलएन मार्ग, फोर्टिज हॉस्पिटल, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, पत्रिका गेट, एयरपोर्ट, गांधी नगर मोड़, पुलिस थाना गांधी नगर की टीम के साथ राजस्थान विश्वविद्यालय से गांधी सर्किल तक सडक़ के दोनों ओर, लालकोठी सब्जी मण्डी एवं जेएलएन मार्ग आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध 16 हजार 500 रूपये का कैरिंग चार्ज कर 5 केन्टर सामान जब्त किया। उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अल्बर्ट हॉल राजस्थान विश्वविद्यालय, जेएलएन मार्ग, फोर्टिज हॉस्पिटल, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, पत्रिका गेट, एयरपोर्ट गांधी नगर मोड़, पुलिस थाना गांधी नगर की टीम के साथ राजस्थान विश्वविद्यालय से गांधी सर्किल तक सडक़ के दोनों ओर, लालकोठी सब्जी मण्डी एवं जेएलएन मार्ग आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 5 केन्टर सामान जप्त कर गोदाम में भिजवाया गया तथा मौके पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 16 हजार 500 रूपये का केरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाईश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल