बरेली हत्याकांड: किराए के कमरे में मिला सिपाही का शव, परिवार के लापता होने से उलझी पुलिस की गुत्थी
बरेली जिले के सुभाषनगर के मढ़ीनाथ मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किराए के कमरे में पुलिस सिपाही मुकेश कुमार त्यागी का खून से लथपथ शव मिला. वह संभल जिले का रहने वाला था और बरेली में किराए पर रह रहा था. इस घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक समेत सीओ सिटी अजय कुमार और थाने के इंस्पेक्टर अरुण कुमार मौके पर पहुंचे. मौके पर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड टीम भी पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया. वहीं पत्नी-बेटी गायब हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
दअरसल, 38 वर्षीय मुकेश कुमार त्यागी 2011 बैच का सिपाही था. वह कुछ समय से सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में किराए के मकान में अपनी पत्नी तरुणा और बेटी परी के साथ रह रहा था. पुलिस ने बताया कि वह 4 जून से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा था. उससे पहले उसे किसी अनुशासनात्मक कार्रवाई के चलते कोतवाली से सस्पेंड किया गया था. जब कई दिन तक कोई खबर नहीं मिली तो बुधवार को पुलिस को सूचना दी गई कि कमरे से बदबू आ रही है. पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा तोड़कर देखा कि मुकेश का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है.
शराब की लत और घरेलू विवाद बन सकती है वजह
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुकेश कुमार को शराब पीने की लत थी. वह अक्सर शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था और घर का सामान भी तोड़फोड़ देता था. पड़ोसियों ने भी बताया कि पति-पत्नी में आए दिन झगड़े होते थे. आशंका जताई जा रही है कि किसी झगड़े के दौरान धक्का-मुक्की में मुकेश को सिर में चोट लगी होगी. सिर पर जो चोट का निशान मिला है, वह किचन के टाइल्स से लगने जैसा है. इसी चोट से उसकी मौत हो सकती है. हालांकि पुलिस फिलहाल सभी एंगल से जांच कर रही है.
घटना के बाद से पत्नी और बेटी लापता
मुकेश की मौत की खबर मिलने के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी तरुणा और बेटी परी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों के फोन बंद मिले. घर में उनकी मौजूदगी के कोई साक्ष्य नहीं मिले. इससे यह भी शक गहराता जा रहा है कि घटना के वक्त दोनों वहां मौजूद थीं या फिर घटना के बाद चली गईं. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके.
जांच जारी, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मौत की असली वजह क्या थी हत्या, हादसा या आत्मरक्षा में कोई घटना. एसएसपी ने बताया कि पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है.
मध्यप्रदेश भाजपा में सह-मीडिया प्रभारी पवन दुबे की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
शशि थरूर और मनीष तिवारी को मिला कांग्रेसी नेता का साथ
Tamil Nadu Elections 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवार घोषित, अन्नामलाई बाहर
बस से उतरते ही दर्दनाक हादसा, टायर के नीचे आया मासूम
बिलासपुर में हाई कोर्ट के वकील से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी
बाहर से लौटते ही नहाने की आदत से हो सकते हैं ये नुकसान
केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म
CM भजनलाल ने उठाया 181 हेल्पलाइन फोन, खुद सुनी जनता की शिकायतें
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें
अमेरिकी सांसदों का MATCH एक्ट पेश, चीन की सेमीकंडक्टर पहुंच पर रोक