'वोट बैंक के लिए धर्म आधारित आरक्षण की योजना बना रही कांग्रेस : पीएम मोदी
तीसरे चरण के मतदान से पहले नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बागलकोट में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने एक रैली को संबोधित भी किया। रैली में पीएम मोदी ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने विपक्षी पार्टी पर वोट बैंक की राजनीति के लिए देश में धर्म आधारित आरक्षण की योजना बनाने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने बताया कि वह देश में कभी भी ऐसा होने नहीं देंगे। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए प्रस्ताव लेकर आई है, क्योंकि उन्हें मालूम है कि अल्पसंख्यकों का समर्थन भाजपा के साथ है।रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "कर्नाटक में कांग्रेस ने संविधान बदलने और एससी/एसटी और ओबीसी के अधिकार छीनने का अभियान शुरू किया है। हमारा संविधान धर्म आधारित आरक्षण को स्वीकार नहीं करता है। लेकिन कर्नाटक सरकार ने ओबीसी आरक्षण का एक हिस्सा मुसलमानों को दिया है।"कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा, "वे (कांग्रेस) इससे संतुष्ट नहीं होंगे। उन्होंने पहले भी अपने घोषणापत्र में धर्म आधारित आरक्षण प्रदान करने के लिए एक कानून लाने की बात कही थी। इस बार भी उनके घोषणापत्र में ऐसा ही संकेत है।"
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत